सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 195 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

फर्रुखाबाद । आर0पी0पी0जी0 कालेज कमालगंज के खेल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 195 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ। शुभ एवं पावन वेला पर 195 नव जाड़ों ने साथ जीने मरने की खाई कसम। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 195 जोडो का विवाह हुआ सम्पन्न जिसमें 99.45 लाख धनराशि व्यय की गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम अरुनमौली, जिला विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वर एवं वधु पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधु को प्रमाण पत्र एवं पायल वितरित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर उनका विवाह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। इस योजना के माध्यम से वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक 1460 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। जिसमें 661.13 लाख रू0 छ: करोड इकसठ लाख तेरह हजार की धनराशि व्यय की जा चुकी है।
उक्त योजना के अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह पर शासन द्वारा रू0 51000.00 प्रति जोड़े पर व्यय किये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें रू0 35000.00 कन्या के बैंक खाते मे तथा रू0 10000.00 की उपहार सामग्री जिसमें चांदी की पायल. चांदी की बिछिया. वर एवं कन्या के लिये वस्त्र एवं वर्तन आदि उपहार स्वरूप प्रत्येक विवाहित जोड़े को दिये जाते है। इसके अतिरिक्त रू0 6000.00 विवाह के आयोजन पर व्यय किया जाता है। जिसमे पांडाल, फर्नीचर, सजावट, फोटोग्राफी, खानपान की व्यवस्था की गयी।
यह योजना ऐसे निर्धन परिवारों के लिये है जिनकी पुत्रियों की आयु 18 से अधिक है तथा अपनी पुत्री के विवाह करने में आर्थिक कठिनाई महसूस करते है उनके लिये यह योजना वरदान सावित हो रही है।
आज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह अवसर अत्यन्त खुशी एवं उत्साह से भरा हुआ है कि इन कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में यह पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। जनपद फर्रूखाबाद में खण्ड विकास अधिकारी कमालगंज के अथक प्रयासों से आज आयोजित कार्यक्रम में कुल 195 जोडो का विवाह सम्पन्न किया गया। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। जिसमें 99.45 लाख धनराशि व्यय की गयी। आज के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वर.वधू को बधाइ-शुभकामनाएं दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *