farrukhabad jmt news स्वतंत्र इंडियन लेवल पार्टी कार्यालय पर प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह लोधी राणा सरकार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुबाला सिंह लोधी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश जोशी व पंडित पवन कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री शामिल रहे।सभी ने कहा कि पार्टी का विस्तार कर रहे हैं, पार्टी ने झंडा अभियान जारी कर दिया है, गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान कर संगठन को मजबूत किया जाएगा जिसमें महिलाओं का योगदान आबादी के आधार पर होगा जिसमें पार्टी का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी के लिए महिलाओं को जागरूक शिविर लगाकर किया जाएगा। शराबबंदी के अलावा जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए जमीनों की नाप मीटर में घोषित की जाए जिससे कि लोगो को अपनी-अपनी जमीन की नाप मालूम हो सके,तभी जमीन संबंधी विवाद समाप्त होगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जिसमें आयुष्मान कार्ड में भ्रष्टाचार हो रहा है जिसको खत्म करके समान अधिकार के आधार पर गांव में अस्पताल खोलने की व्यवस्था करना जिसमें हर व्यक्ति को सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।आधार पर ही रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार महिलाओं का शोषण हो रहा है, विवाहित महिलाओं में तलाक की समस्याएं बढ़ रही है, इस कारण पार्टी इस मुद्दे पर बेटी की शादी जिस लड़के से होगी उसको संपत्ति में बराबर का अधिकार देना है जिसमें कोई पुरुष महिलाओं को तलाक देता है तो वह अपने पति की संपत्ति पर आधी की अधिकारी होगी। इस प्रकार विवाहित महिलाओं के अधिकार को महसूस करना, शराबबंदी से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और वह महिलाओं का उत्पीड़न खत्म होगा, हमारे बच्चे अपराधी बनने से बचेंगे इसी उद्देश्य से समाज को सशक्त बनाने में सफल हो सकते हैं।