फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओ को चुनाव में जुट जाने का निर्देश दिया।
मुख्य अतिथि कानपुर मंडल प्रभारी प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा नगर निकाय का चुनाव विकास आधारित है ।इस चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता विकास के नाम पर जनता के बीच जाएंगे। चुनाव में शत प्रतिशत जीत हासिल करने के लिए संगठनात्मक रूप से मजबूत होना आवश्यक है ।सशक्त बूथ और मंडल से ही जीत का इतिहास रचा जाएगा। प्रत्येक मंडल का अध्यक्ष अपने अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ कमेटियों के साथ बैठक करके प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का कार्य करेगा ।
इसके लिए कमेटियों को सक्रिय किया जाए ।प्रत्येक बूथ कमेटी की दो मासिक बैठक होनी चाहिए। बूथ कमेटी के अंतर्गत आने वाले 100 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनेगा ।इस चुनाव में भी पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बूथ पर प्रभावी व्यक्तियों एवं संपूर्ण बूथ कमेटी को जोड़कर आपसी संवाद रखा जाए। जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए आपसी तालमेल का होना आवश्यक है ।भाजपा की सरकार निरंतर जनहित के कार्य कर रही है और जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की होती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा वातावरण बनाना है जो पार्टी के पक्ष में अनुकूल रहे। जनपद के सभी नगर पालिकाओं पंचायतों एवं वार्डों में भाजपा का ही परचम लहराएगा।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा विकास और सुशासन की नींव पर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा केंद्र व प्रदेश की सरकार जन भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करती है जनता का हित ही सर्वोपरि है संगठन के कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने विस्तार से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाएं पदाधिकारियों के समक्ष रखी। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य कायमगंज, विधायक डॉ सुरभि पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ,राज्य महिला आयोग सदस्य, डॉ मिथिलेश अग्रवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर ,निकाय चुनाव सह प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, निकाय चुनाव संयोजक डॉ प्रभात अवस्थी, राजपूताना ग्रुप चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर द्विवेदी, जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत ,जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता पूर्व ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्र अग्निहोत्री महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, अभिषेक त्रिवेदी, अतुल दीक्षित, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे, रामवीर सिंह चौहान, अभिषेक बाथम, गोपाल राठौर ,लालाराम शाक्य, कमल भारद्वाज व जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।