फर्रूखाबाद। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। फर्रुखाबाद जिले में लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर डेढ़ बजे सातनपुर में बनाए गए हैलीपैड पर उतरे । मुख्यमंत्री के आते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो गए। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
फर्रुखाबाद जिले में लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर डेढ़ बजे सातनपुर में बनाए गए हैलीपैड पर उतर। मुख्यमंत्री के आते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो गए। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्ण हो चुकीं परियोजनाएं भोलेपुर ओवरब्रिज,शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज, ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन, राजकीय पॉलिटेक्निक कुरार, ड्रग वेयर हाउस मोहम्मदाबाद का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 200.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 81 .10 करोड़ के प्रस्तावित कार्य पेयजल पुनर्गठन योजनाए बृहद गोसंरक्षण केंद्र, संपर्क मार्ग, बीपीएचयू, गोदाम आदि परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।