फर्रुखाबाद । भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रबुद्ध महासंघ के अंतर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया एवं विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर पंकज कुमार सिंह एवं प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय चंद्रकांता माथुर ने आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने की एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह कठेरिया रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया ने कहा महान समाज सुधारक अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और विधिवेता भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर एक संघर्षशील व्यक्तित्व थे। भारत के संविधान का निर्माण करके उन्होंने अति पिछड़े गरीब दलित शोषित और वंचित लोगों को अधिकार देने का कार्य किया। दलित बौद्ध आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने का संकल्प लिया था। समावेशी समाज के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले डॉ आंबेडकर सदियों सदियों तक याद किए जाएंगे। लड़ी उनके इस निर्माण दिवस पर उनके विचारों से प्रेरणा लेकर वर्तमान की युवा पीढ़ी को समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ खड़ा होना है। तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर पंकज कुमार सिंह ने कहा डॉ बी आर अंबेडकर को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अनेकों देश में सम्मान मिलता है जहां पर संविधान से शासन चलता है संविधान का अधिकार देकर गरीब दलित अति पिछड़े अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति को समान अधिकार देने का कार्य किया। उन्होंने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है। जो पियेगा वह बढ़ेगा और दहाड़ेगा।
।विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ चंद्रकांता माथुर ने कहा डॉ अंबेडकर ने वैचारिक और आध्यात्मिक से इस देश में नई क्रांति का आगाज किया था। उन्होंने संविधान की एक ऐसी व्यवस्था दी जिसमें हर गरीब को सम्मान का अधिकार दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अनेक शिक्षाविद व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी को डॉ अंबेडकर का चित्र एवं शॉल उड़ाकर सम्मान दिया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर कठेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया, कठेरिया समाज के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिसोदिया, कायमगंज पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक एवं रामनरेश गौतम ने विचार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया ने किया। इस अवसर पर कमल किशोर कठेरिया, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र कठेरिया जितेंद्र सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।