कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो के तहत जनपद कन्नौज में छात्राओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान व साइबर संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090 व UP112 व ऑपरेशन कवच व 181 महिला हेल्पलाइन व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1098 चाइल्ड लाइन व 1930 साइबर क्राइम अपराध के बारे में बताया गया व अन्य कानूनी जानकारी दी गई।